अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Jun-2020 01:26 PM
SAHARSA : सहरसा प्रमंडलीय मुख्यालय से ठीक सटे आरन गांव के कुंदन यादव लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हो गये।कुंदन के शहीद होने की खबर के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गयी है। कोशी के इस सपूत ने एक बार फिर इलाके के लोगों को अपनी शहादत से गौरवान्वित कर दिया है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर शहीद के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

शहीद कुंदन अपने पीछे बुजुर्ग माता पिता के साथ पत्नी व दो छोटे मासूम बेटे को छोड़ गए।समाचार मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया,पत्नी व माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।बावजूद पीड़ित परिवार के आंखों में गर्व के भाव सहज ही देखा जा सकता हैं।शहीद कुंदन के पिता ने कहा कि मेरा दो पोता भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेगा।आरण गांव के निमेंदर यादव के पुत्र थे शहीद कुंदन।शहीद कुंदन की माता सुदामा देवी व पत्नी बेबी देवी बदहवास सी रोते जा रही है।शहीद कुंदन की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल व कॉलेज में संपन्न हुए थे और वर्ष 2012 में वे भारतीय सेना में शामिल हुए थे।
इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सपूतों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होनें ट्वीट भारत चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए बिहार की माटी के लाल वीर जवान सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के कारण गांव के कुंदन यादव और समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के सुल्तानपुर निवासी अमन कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि। आपकी बहादुरी पर देश को गर्व है।
भारत चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए बिहार की माटी के लाल वीर जवान सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के कारण गांव के कुंदन यादव और समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के सुल्तानपुर निवासी अमन कुमार सिंह को भावभीनी श्र्द्धांजलि। आपकी बहादुरी पर देश को गर्व है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 17, 2020
वहीं समाजसेवी प्रवीण आनन्द ने मौके पर शहीद के घर पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुये भारत सरकार से मांग की है भारत भी चीनी सीमा में घुस कर ऐसा प्रहार करे जिससे भविष्य में वो दुबारा ऐसी हिमाकत न कर पाये।उन्होंने जोर देकर कहा कि हम सभी भारतवासी सरकार के साथ हैं।