अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2025 05:44 PM
By First Bihar
BHOJPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र का है जहां हथियारबंद बदमाशों ने प्लंबर मिस्त्री को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना छोटका चंदा गांव स्थित यज्ञशाला महावीर मंदिर के पास की है। जहां रविवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक प्लंबर मिस्त्री को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं पैर की जांघ में लगी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान छोटका चंदा गांव निवासी शिव भजन राय के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से प्लंबर मिस्त्री है। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस घायल युवक का इलाज कराने के साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में लगी है।