ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / किसानों के समर्थन में महागठबंधन ने बनाई मानव श्रृंखला, बुद्ध स्मृति पार्क के...

किसानों के समर्थन में महागठबंधन ने बनाई मानव श्रृंखला, बुद्ध स्मृति पार्क के पास लाइन में लगे तेजस्वी

30-Jan-2021 12:36 PM

By Ganesh Samrat

PATNA  : नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बिहारभर में आज महागठबंधन ने मानव श्रृंखला बनाई. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव श्रृंखला में खड़े रहें।.

इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर मानव श्रृंखला बनाई. इस दौरान कांग्रेस नेता अजित शर्मा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद नेता शयाम रजक ने भी तेजस्वी यादव के साथ बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव श्रृंखला बनाई. 

मानव श्रृंखला के दौरान बड़ी संख्या में वाम दल के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया. लाल झंड़ा हाथों में लिए पटना के डाकबंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में वाम दल के कार्यकर्ता खड़े दिखे. कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए लोगों को बिना हाथ पकड़े दो गज की दूरी पर खड़े रहने की सलाह दी गई है. मानव श्रृंखला में महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने हिस्सा लिया.   

वहीं 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है.इसे लेकर  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने मोतिहारी के गांधी आश्रम में मानव श्रृंखला में हिस्सा  लिया.