अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2025 03:51 PM
By First Bihar
KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में आग तापने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुआल जलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार रात गांव में कुछ लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान पुआल डालने को लेकर गुड्डू राम और दूसरे पक्ष के रोहित के बीच बहस शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर रात में ही धक्का-मुक्की हुई, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। हालांकि, रविवार सुबह मामला फिर तब तूल पकड़ लिया जब एक पक्ष दूसरे के दरवाजे पर पूछताछ करने गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
पीड़ित पक्ष के गुड्डू और अजीत का आरोप है कि मना करने के बावजूद जबरन पुआल डालने और सुबह पूछताछ करने पर मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के बबलू कुमार का कहना है कि ठंड के कारण आग तापने पर उनके परिजनों को पीटा गया और सुबह दुकान पर हमला किया गया।
अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घायल 10 से 12 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है। चार लोगों को अधिक चोटें आई हैं, हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।