ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / मदद के लिए मैदान में उतरी जाप सेवा दल की टीम, प्रदेश अध्यक्ष...

मदद के लिए मैदान में उतरी जाप सेवा दल की टीम, प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने खुद अपने हाथों से बांटा भोजन

06-May-2021 09:08 PM

PATNA : जन अधिकार पार्टी की सेवा दल की टीम कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अब मैदान में उतर गई है. सरकारी असप्तालों में कोरोना मरीजों के परिजन के बीच भोजन वितरण का मोर्चा पप्पू यादव के दानवीर यानी जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने संभाल रखा है. इस क्रम में राजू दानवीर भोजन बनने से लेकर मरीजों के परिजनों तक वितरण की व्यवस्था का ख्याल पूरी बारीकी से रख रहे हैं और खुद भी अस्पताल जाकर जरूरतमंद मरीजों को भोजन का पैकेट दे रहे हैं। 


वहीं, इसको लेकर राजू दानवीर ने कहा कि कोरोना महामारी ने लोगों को इतना परेशान कर रखा है कि वे अस्पताल में अपने मरीज का इलाज करायें या उनके लिए खाने की व्यवस्था करें, ये समझ नहीं आ रहा है। और फिर अस्पताल से अगर लोग बाहर जाकर सब्जी व खाना लाएंगे तो कोरोना की चैन कैसे टूटेगी, क्योंकि आज तो अस्पताल में कुछ भी मिल नहीं रहा। ऐसे में लोग भूखे मर जायेंगे। इसलिए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पप्पू यादव जी ने यह अनिश्चितकालीन लंगर की शुरुआत की, जिसको सफल बनाने में  जन अधिकार सेवा दल का एक एक कार्यकर्ता जी जान से जुटा है।


news image


दानवीर ने कहा कि हमारे लंगर से हर दिन कम से कम 30 हजार भोजन के पैकेट सुबह से लेकर शाम तक PMCH, NMCH, AIIMS, IGIMS  के साथ - साथ उन प्राइवेट असप्तालों में भी जा रहे हैं, जहां से कोरोना मरीजों के परिजन फ़ोन कर रहे हैं। हम खुद भी असप्तालों में जाकर खाने का वितरण कर रहे हैं। हमारे साथ सच्चिदानंद राय, मृत्युंजय कुमार, सुरेश जायसवाल, भानु प्रसाद यादव, आदित्य मिश्रा, अमित रंजन जायसवाल, नीरज कुमार कमांडो समेत कई अन्य युवा साथी कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतते हुए लोगों की मदद कर रहे हैं।


news image


दानवीर ने कहा कि राज्य में सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट, सब बेकार है। आम लोग मर रहे हैं। सरकार AC कमरों में मस्त है। प्राइवेट अस्पताल लूट में लगे हैं। शमशान में आग की लपट थम नहीं रही है। लेकिन जन अधिकार पार्टी अपने सेवा के लक्ष्य को लेकर हर संभव लोगों को बचाने का प्रयास अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पप्पू यादव जी के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ कर रही है। उसी का एक हिस्सा है अनिश्चिततकालीन यह लंगर।