ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / जमुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सली नरेश यादव गिरफ्तार

जमुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सली नरेश यादव गिरफ्तार

22-Apr-2021 10:44 AM

JAMUI:  नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चरकापत्थर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में छापेमारी के दौरान खैरा पुलिस ने नरेश यादव नामक एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने की है।




खैरा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्त में आया नरेश नक्सलियों को हथियार, रसीद समेत कई सामान मुहैया कराता था। खैरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे धड़ दबोचा है। गिरफ्तार नरेश यादव पूर्व में भी कई नक्सली कांडों में जेल जा चुका है। नरेश की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता बनकर सामने आई है। फिलहाल पुलिस नरेश से पूछताछ कर रही है। पुलिस की उक्त कार्रवाई में चरकापत्थर थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा, एसएसबी एवं बीएमपी के जवान शामिल थे।



 गौरतलब है कि जमुई में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में एक के बाद एक नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान नक्सली नरेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।