ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद,...

झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया

झारखंड के गोड्डा जिले के एक आवासीय विद्यालय से फरार चार नाबालिग बच्चों को जमुई रेलवे स्टेशन पर GRP ने ट्रेन से सुरक्षित बरामद किया। मानवीय पहल करते हुए पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

04-Feb-2026 07:56 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन पर जसीडीह–पटना मेमू एक्सप्रेस से चार नाबालिग बच्चों को संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। बच्चे काफी घबराए हुए थे और असहज दिख रहे थे। जमुई रेलवे जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। फिर बच्चों उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, जमुई रेलवे जीआरपी थाना की एसआई मनोज कुमार, महिला सिपाही प्रेरणा कुमारी एवं जुली कुमारी की स्कॉट टीम नियमित जांच अभियान के तहत ट्रेन की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान चार बच्चे बिना किसी अभिभावक के अकेले यात्रा करते मिले। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि वे झारखंड के गोड्डा जिले के पुरियाहाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय के छात्र हैं और पिछले दो वर्षों से वहीं रहकर पढ़ाई कर रहे थे।


बच्चों की पहचान आलोक कुमार (12 वर्ष, पिता रवि यादव), संतोष शाह (10 वर्ष), अनूप साह (10 वर्ष) सहित चार छात्रों के रूप में हुई है। बच्चों ने बताया कि वे प्रत्येक माह ₹2000 हॉस्टल शुल्क देते थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वे विद्यालय छोड़कर पुरियाहाट से जसीडीह होते हुए जमुई पहुंच गए।


पूछताछ के दौरान बच्चों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि विद्यालय में उनसे नाली सफाई और स्कूल की सफाई करवाई जाती थी। साथ ही चोरी का झूठा आरोप लगाकर उनके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी। बच्चों का कहना है कि उन्हें जमीन पर गिरे ₹500 मिले थे, जिसे उन्होंने शिक्षक को सौंप दिया था, बावजूद इसके उन्हें चोर बताकर मारपीट की गई।


वहीं, विद्यालय संचालक लालदेव यादव ने बच्चों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बच्चों ने चोरी की थी और पकड़े जाने के डर से वे हॉस्टल से भाग गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार देव ने तत्काल बच्चों के परिजनों से संपर्क किया। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जीआरपी की इस संवेदनशील और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों को जसीडीह–पटना मेमू ट्रेन से बरामद किया गया था और बुधवार सुबह उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।