ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / रेलवे मालगोदाम में दर्दनाक हादसा: चावल अनलोडिंग के दौरान ट्रक से कुचलकर बच्चे...

रेलवे मालगोदाम में दर्दनाक हादसा: चावल अनलोडिंग के दौरान ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा

Bihar News: जमालपुर रेलवे मालगोदाम में चावल अनलोडिंग के दौरान ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

22-Jan-2026 07:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के जमालपुर स्टेशन के रेलवे मालगोदाम में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना चावल अनलोडिंग के दौरान हुई, जब मालगोदाम परिसर में ट्रक की आवाजाही चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।


मृतक की पहचान नगर परिषद जमालपुर के सफाईकर्मी एवं ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर निवासी सोनी हांड़ी के पुत्र आदित्य (12) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे मार्शलिंग यार्ड स्थित रेलवे मालगोदाम में चावल की रैक से ट्रकों पर लोडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान चावल चुनने के लिए वहां मौजूद बच्चे ट्रकों के आसपास थे। ट्रक को आगे-पीछे करने के दौरान आदित्य उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद ठेकेदार, मुंशी और कुछ मजदूरों ने शव को छिपाने की कोशिश की और उसे यार्ड परिसर में एक झोपड़ी में रखकर बोरे से ढक दिया। हालांकि, घटना को अन्य बच्चों ने देख लिया और घर जाकर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को झोपड़ी से निकालकर रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


घटना से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने पहले आदर्श थाना पहुंचकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रेलवे मालगोदाम परिसर में भी जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने मुंशी हीरा को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और ऑफिस की कुर्सियों व खड़े ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। सीमा विवाद को लेकर थानों के बीच भी काफी देर तक खींचतान चली।


सूचना मिलते ही आदर्श थाना जमालपुर, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया, हालांकि देर शाम तक परिजन ठेकेदार के आने का इंतजार करते हुए मालगोदाम परिसर में शव के साथ बैठे रहे।


इस मामले में आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है। सड़क हादसे से जुड़ा मामला होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज की जा रही है, ताकि संबंधित यातायात थाना में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।