ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar News: पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अहम बैठक, मंत्री...

Bihar News: पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अहम बैठक, मंत्री संजय सरावगी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

02-May-2025 06:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह तथा सचिव जय सिंह की मौजूदगी में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में आज भूमि सुधार उप समाहर्त्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने कई तरह के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।


भूमि सुधार उप समाहर्त्ताओं को संबोधित करते हुये मंत्री ने कहा कि विभाग की सभी सेवायें पूरी तरह ऑनलाइन हैं, इसके बावजूद काम कराने के लिए कार्यालयों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसमें सुधार लाना हम सबकी प्राथमिकता है। ऐसा नहीं है कि विभाग के स्तर से मॉनिटरिंग का असर नहीं है। कई अनुमंडलों में कार्यप्रणाली बदली है और वहां अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारी निरीक्षण जरूर करें। निरीक्षण से आपके क्षेत्र की कमियां आपको पता चलता है। इससे आप भी अपने क्षेत्र में अपडेट रहते हैं और जनता का काम भी आसानी से पूरा होता है।


मंत्री संजय सरावगी ने आगे कहा कि आपसभी प्राथमिकता देकर कोर्ट की कार्यवाही करें। अभी अधिकांश अनुमंडल में एक साल से अधिक के मामले भी पेंडिंग दिखते हैं। इसको हर हाल में समाप्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन अपील के मामलों का ससमय निष्पादन करना आप सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे मामलों को वर्षों तक लटकाना कहीं से उचित नहीं है। पूरा वर्किंग डे में काम करने के बावजूद डिस्पोजल का परसेंटेज काफी खराब है। हालात में सुधार नहीं होने पर एक-एक भूमि सुधार उप समाहर्त्ता के कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी।


समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए विभाग के स्तर पर हर माह मार्किंग के आधार पर रैंकिंग की जाती है। आप सभी को भी इसे समझना होगा और निष्पादन में तेजी लानी होगी। उन्होंने इस दौरान रैंकिंग लिस्ट के अनुसार एक-एक डीसीएलआर के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान रैंकिंग में पीछे अनुमंडलों के पिछड़ने के कारणों पर चर्चा की गई। 


सचिव जय सिंह ने कहा कि कई अनुमंडलों में कार्यप्रणाली में सुधार आया है। मौके पर विशेष सचिव अरुण कुंमार सिंह,  भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, प्राचार्य दिव्य राज गणेश, आईटी मैनेजर आनंद प्रकाश समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।