अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Feb-2026 06:58 PM
By First Bihar
PATNA: राज्य की ऐतिहासिक और दुर्लभ दस्तावेजों को संरक्षित करने की दिशा में बिहार सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने ऐतिहासिक गुलज़ारबाग़ स्थित प्रिंटिंग प्रेस एवं अभिलेखागार का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस उच्च-स्तरीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यहाँ मौजूद वर्षों पुराने और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले दस्तावेजों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। यह कार्य भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “ज्ञान भारतम पहल के अंतर्गत किया जाएगा।
मुख्य सचिव और महानिदेशक ने अभिलेखागार में रखी गई पुरानी फाइलों, दुर्लभ पांडुलिपियों और ब्रिटिशकालीन दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने इन दस्तावेजों को राज्य की प्रशासनिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग बताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि “ज्ञान भारतम” पहल के तहत इन जीर्ण-शीर्ण हो रहे दस्तावेजों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटलीकृत (Digitize) किया जाए।
इसका उद्देश्य न केवल इन्हें नष्ट होने से बचाना है, बल्कि शोधकर्ताओं और आम जनता के लिए इन्हें सुलभ बनाना भी है। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस परिसर और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दस्तावेजों के रखरखाव के लिए वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाए ताकि कागज की गुणवत्ता और स्याही को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके।
मौके पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है और गुलज़ारबाग़ प्रेस में मौजूद दस्तावेज उस इतिहास के मूक गवाह हैं। “ज्ञान भारतम” पहल के माध्यम से हम इस ज्ञान संपदा को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करेंगे। वहीं, अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बिहार संग्रहालय इस संरक्षण कार्य में तकनीकी और विशेषज्ञ सहायता प्रदान करेगा ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दस्तावेजों का संरक्षण हो सके। इस अवसर पर सचिव (व्यय), वित्त विभाग, श्रीमती रचना पाटिल भी उपस्थित थीं ।

