अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Dec-2025 08:07 PM
By First Bihar
GOPALGANJ :- गोपालगंज से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने चोरी की बड़ी घटना का सफल उद्भेदन किया है। सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हुई चोरी की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में दो शातिर चोरों को हथियारों और लाखों रुपये के चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सदर-2 एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। बताया कि सिधवलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियारों के साथ-साथ लाखों रुपये के चोरी के गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरहीमा निवासी पंकज कुमार और नन्हे आलम के रूप में हुई है। 24 दिसंबर को सलेमपुर गांव में एक घर उस समय बंद था, जब घर के सदस्य इलाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपये के गहने व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की।
लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू और चोरी के लाखों रुपये के गहने व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। तो यह थी गोपालगंज से चोरी कांड के खुलासे की पूरी खबर, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ