अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Mar-2026 10:47 AM
By First Bihar
Gopalganj news : गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसके प्रेमी को पुलिस हिरासत से रिहा नहीं किया जाएगा और दोनों की शादी नहीं कराई जाएगी, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
यह मामला भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव का है। बताया जा रहा है कि बनकटा मल गांव निवासी संजय गोंड की पुत्री अर्पिता कुमारी का गांव के ही युवक पवन चौहान के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात अर्पिता अचानक अपने घर से लापता हो गई। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो परिवार वालों ने पवन चौहान पर अपहरण की आशंका जताते हुए भोरे थाना में शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पवन चौहान को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इधर शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर बनकटा जागीरदारी गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर पड़ी तो सभी हैरान रह गए। टावर की ऊंचाई पर अर्पिता बैठी हुई थी और नीचे आने से साफ इनकार कर रही थी।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची भोरे थाना की पुलिस ने युवती को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। युवती लगातार यह मांग कर रही थी कि पुलिस उसके प्रेमी को तुरंत रिहा करे और दोनों की शादी कराई जाए।
घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवती को शांत कराने की कोशिश की। जब काफी देर तक बातचीत के बाद भी युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने एक अलग रणनीति अपनाई। पुलिस ने हिरासत में बंद पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में जीप से टावर के पास लाकर खड़ा कर दिया, ताकि युवती को भरोसा दिलाया जा सके कि उसका प्रेमी सुरक्षित है।
जैसे ही युवती ने अपने प्रेमी को नीचे देखा, वह कुछ शांत हुई और पुलिस से बातचीत करने लगी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों ने उसे समझाते हुए सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश जारी रखी।समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग इस घटनाक्रम को देखने के लिए टावर के पास जमा रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जाएगी। इसके बाद मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान युवती को सुरक्षित नीचे उतारने और स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित करने पर केंद्रित है।