ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / गया-धनबाद रूट पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी का ब्रेक हुआ फेल, 53 डिब्बे बेपटरी

गया-धनबाद रूट पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी का ब्रेक हुआ फेल, 53 डिब्बे बेपटरी

26-Oct-2022 08:26 AM

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है। गया-धनबाद रूट पर गुरपा स्टेशन पर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। हादसे में गाडी के 58 में 53 डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना आज यानी बुधवार सुबह 6 बजे की है। दरअसल, कोयला लोडेड मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण बाद मालगाड़ी रेलवे ट्रैक के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान कई पोल भी टूट गए 




जानकारी के मुताबिक़, मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन से गया जा रही थी। लेकिन बीच में ही बड़ा हादसा हो गया। मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और 58 में 53 डिब्बों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ढलान ज्यादा थी, जिसके कारण मालगाड़ी तेज़ गति से चल रही थी। जब ब्रेक फेल हुआ तो ड्राइवर ने स्पीड कम कर दी। इसके बावजूद गुरपा स्टेशन के पास पहुंचते ही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। 




मालगाड़ी में अगले हिस्से में इंजन, एक बोगी और पिछले हिस्से के 5 बोगी में कोई क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, दूसरी तरफ 53 डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और गार्ड भी सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारण आप और डाउन रेल खंड पर परिचालन रुक गया है। फिलहाल रेलवे के वरीय पदाधिकारी, मौके पर पहुंच रहे हैं।