ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से किया इंकार, बेगूसराय में गांव...

दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से किया इंकार, बेगूसराय में गांव वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

18-Jun-2020 05:14 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक दूल्हे को शराब पीना उस वक्त महंगा पर गया जब ऐन वक्त पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर किया । इतना ही इस दौरान दुल्हन ने जमकर बबाल  भी काटा । छौड़ाही थाना छेत्र के सामंत पंचायत में बुधवार की रात हुई इस वाक्ये में लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पूरी बाराती को बंधक बना लिया है और शादी में खर्च हुए रुपये की मांग कर रहे है । 


बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के सामंत  गांव के वार्ड नंबर 14  में बुधवार की रात  एक सनसनीखेज  मामला उस वक्त सामने आया जब नशे में टुन्न एक दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने ही वाला था  । तभी दुल्हन को इस बात का अहसास हो गया कि दूल्हा शराब के नशे में है । फिर क्या था दुल्हन दूल्हे पर भड़क गई और उसने उसी वक्त शादी से इनकार कर दिया । 


अचानक शादी की खुशी के बीच हो हंगामा शुरू हो गया । लोगों ने दुल्हन को मनाने की पूरी कोशिश की पर लड़की अपने फैसले पर अडिग रही । बात बनते नही देख लड़का पक्ष के लोग बिना शादी के लौटने लगे तो लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पूरे बरात को ही बंधक बना लिया । लड़की पक्ष शादी में खर्च हुए रुपये की मांग कर रहा है। लड़की का कहना है कि लड़का शराबी है इस लिए उसने शादी से इनकार कर दिया है ।


छौड़ाही  थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सावत अंतर्गत वार्ड 14 निवासी देवनाथ राम के बेटी की शादी समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगल गढ़ निवासी राम सखा राम के बेटे रविंद्र कुमार से हिंदू रस्म रिवाज के तहत बुधवार होने जा रही थी । इसी दौरान जब दुल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो वरमाला का रस्म के वक्त दुल्हन दूल्हे को शराब की नशे में धुत्त देख गुस्से से आग बबूला हो गई। 


इस दौरान दुल्हन जोर जोर से चिल्लाने लगी और कहा कि मैं नशेड़ी दुल्हा से शादी नहीं करूंगी। बारात समेत दुल्हा वापस जाओ वरना ठीक नहीं होगा। फिर मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि बाराती भी शराब के नशे में धुत थे। बातों-बातों में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। गांव वालों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। इस।मामले में पंचायत बैठी जिसमें दोनों पक्षों के समाजिक पंचों द्वारा दुल्हन के पिता को खान पान में जो खर्च लगा उसे वापस करने का फैसला सुनाया । गांव में लड़की के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए लोग इसे समाज के लिए एक मिसाल करार दे रहे है ।