अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Jun-2020 04:14 PM
By PANKAJ
PATNA: बिहार रेजीमेंट सेंटर के हवलदार शहीद सुनील कुमार के परिवार में उनकी मौत की खबर से कोहराम मच गया है। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई जिन्होनें छोटे भाई सुनील को अपने बेटे की तरह पाला था वे उनकी शहादत पर गर्व करते हुए फफक पड़ते हैं। उन्होनें कहा कि उनके भाई की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए।
शहीद सुनील कुमार के बड़े भाई अनिल कुमार फफक-फफक कर रो पड़े। भाई सुनील कुमार की शहादत की सूचना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। बिहार रेजीमेंट सेंटर के हवलदार सुनील कुमार भारत-चीन सीमा पर गालवान में तैनात थे। सुनील कुमार बिहटा के तारानगर के सिकरिया के रहने वाले थे , वर्तमान में उनका परिवार दानापुर में रह रहा है।
सूचना के बाद पत्नी सदमे में है। घर में कोहराम मच गया है। बड़े भाई अनिल कुमार जो की खुद एक आर्मी जवान हैं उन्होंने बताया की देश के लिए मेरा भाई शहीद हुआ है इस बात का हमें गर्व है। कहते ही वे जार-जार रो पड़ते हैं कहते हैं कि मैनें उसे अपने बेटे की तरह पाला-पोसा बड़ा किया था। मेरे आंखों के सामने वे हमें छोड़ कर चला गया। उन्होनें बताया कि मैनें खुद भाई को पढ़ाया-लिखाया। वह 2002 में इंडियन आर्मी का हिस्सा बनें।
सुनील कुमार अपने पीछे दो बेटा और एक बेटी को छोड़ गये हैं। सुनील कुमार की शहादत की सूचना के बाद उनके घर में संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है।