ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / छठ पर्व के दौरान बदल जाएगा पटना का ट्रैफिक रूट, व्रतियों के लिए...

छठ पर्व के दौरान बदल जाएगा पटना का ट्रैफिक रूट, व्रतियों के लिए ख़ास व्यवस्था

27-Oct-2022 01:33 PM

PATNA : कल से छठ पूजा की धूमधाम शुरू हो जाएगी। इसको लेकर राजधानी पटना के ट्रैफिक में दो दिन का बदलाव किया जा रहा है। 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में गाड़ियां नहीं चलेगी। 30 अक्टूबर को छठ का पहला अर्ध्य है। इस दिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक अशोक राजपथ पर गाड़ी नहीं चल सकेगी, जबकि 31 अक्टूबर को सुबह का अर्ध्य है। इस दिन भी सुबह 2 बजे से 8 बजे तक अशोक राजपथ पर गांधी मैदान कारगिल चौराहे से दीदारगंज तक परिचालन पर रोक रहेगा। 




आपको बता दें, छठ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं, राजधानी पटना में यातायात की व्यवस्था में भी थोड़ा हेर फेर किया जा रहा है। दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ के तरफ कोई भी गाडी नहीं चलेगी। इस समय सभी गाड़ियां रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए बेली रोड जा सकते हैं। जेपी सेतु पर 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक, सोनपुर और छपरा की तरफ से पटना की तरफ से आने वाले और शाम 5 से 7 बजे तक पटना से सोनपुर और छपरा जाने वाली कोई भी गाड़ी नहीं चल सकेगी। वहीं, 31 अक्टूबर की बात करें तो इस दिन सुबह पटना से सोनपुर और छपरा आने जाने के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक परिचालन बाधित रहेगा। 




कई गाड़ियों के परिचालन पर रियायतें भी दी गई है, जिसमें एम्बुलेंस, अग्निशमन गाड़ियां और शव वाहन शामिल है। अटल पथ से जेपी सेतु और सोनपुर जाने के लिए 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और 31 अक्टूबर को सुबह 2 बजे से 9 बजे तक परिचालन ठप रहेगा। पटना जंक्शन, जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर खगौल जाने वाली बस गांधी मैदान तकी जगह पटना जंक्शन से ही वापस लौट जाएगी।




ट्रैफिक रूट में हेर फेर से छठ व्रतियों को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। उनके वाहनों के परिचालन और पार्किंग के लिए स्पेशल रूट खोला गया है। अशोक राजपथ के लिय सभी इंट्री प्वाइंट बंद कर दिया जाएगा। सभी छठ व्रती खजांची रोड के रास्ते पटना कॉलेज या साइंस कॉलेज तक जा सकेंगे। वे अपनी गाड़ी पटना कॉलेज में पार्क कर सकेंगे। वहीं, आपको बता दें, गांधी घाट तक व्रती पैदल जाएंगे।