अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Nov-2021 08:12 AM
PATNA : छठ महापर्व को लेकर रेल यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रेलवे स्टेशनों पर पहले से ज्यादा भीड़भाड़ दिए देखी जा रही है। बिहार के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर कोरोना महामारी के बाद पहली बार यात्रियों की तादाद बढ़ती देख रेलवे ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। सोनपुर रेल मंडल ने अपने 8 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरें बढ़ा दी हैं। प्लेटफॉर्म टिकट अब 10 रुपये की बजाय 50 रुपये का कर दिया गया है। यह वृद्धि आज यानी 10 नवंबर से लेकर 19 नवंबर की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी।
सोनपुर रेल मंडल ने मुजफ्फरपुर के साथ-साथ हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सोनपुर, बेगूसराय, मानसी और नवगछिया स्टेशनों के लिए प्लेटफार्म टिकट की दर में इजाफा किया है। बाकी स्टेशनों पर पहले की तरह 10 रुपये का ही प्लेटफार्म टिकट मिलता रहेगा। प्लेटफार्म टिकट में 40 रुपये की वृद्धि किए जाने के पीछे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर भीड़ इकट्ठा होने देना है। रेलवे ने सीमित समय के लिए यह कदम उठाया है।
ऐसा नहीं है कि प्लेटफार्म टिकट की कीमतों में पहली बार ऐसी वृद्धि की गई हो। कोरोना महामारी के दौरान भी ऐसे कई फैसले रेलवे ले चुका है। लेकिन छठ के मौके पर भीड़ भाड़ को देखते हुए रेलवे ने जो फैसला लिया है उसकी उम्मीद शायद ही कम लोगों को थी।