अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Nov-2021 05:03 AM
PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज चौथा और अंतिम दिन है चौथे दिन आज भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा श्रद्धालु उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के लिए गंगा घाटों पर पहुंचने लगे हैं पटना के गंगा घाट पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है इसके अलावा राजधानी पटना के उन पाठकों पर भी वृत्ति पहुंचने लगे हैं जहां उन्होंने बुधवार की शाम पहला अर्घ्य दिया था।
आज सुबह 6:17 बजे सूर्योदय का समय है। व्रती उसके पहले ही जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना शुरू कर देते हैं। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। अर्घ्य देने के बाद धूपबत्ती और हवन के साथ छठी मैया की पूजा की जाती है। इसके बाद व्रती अपने घरों को लौट जाते हैं।
पटना में जिला प्रशासन की तरफ से छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पटना जिले में तकरीबन 550 घाटों पर व्रती अर्घ्य दे रहे हैं। इसके अलावा बड़ी तादाद में लोगों ने घर के छतों और अन्य जगहों पर छठ किया है। पटना के अलावे बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छठ के मौके पर व्रतियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला है। औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके अलावे पटना के उलार सूर्य मंदिर पर भी बड़ी तादाद में लोगों ने छठ किया है।