अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Nov-2021 07:15 AM
PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज छठ पूजा में व्रती भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देंगे। आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके पहले मंगलवार की शाम खरना पूजा हुई। खरना का प्रसाद लेने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरु कर दिया है। महापर्व को लेकर पूरा बिहार छठमय नजर आ रहा है। हर तरफ साफ-सफाई देखी जा रही है। राजधानी पटना में शायद ही कोई ऐसी सड़क हो या गली जिसे सजाया ना गया हो। घाटों पर भी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पटना के अलावा राज्य के दूसरे महत्वपूर्ण जगहों पर भी छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में व्रती पहुंचे हैं। औरंगाबाद के देव, बिहारशरीफ के बड़गांव, पटना के उलार और बाढ़ के पंडारक समेत सभी प्रमुख सूर्य मंदिरों और नदी तालाबों के किनारे आस्था का जबरदस्त सैलाब उमड़ा है। पटना जिले में कुल 550 घाटों पर व्रती अर्घ्य देंगे। इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जिन घाटों पर दलदल है उन्हें खतरनाक घोषित किया जा चुका है।
छठ पूजा को देखते हुए पटना के गंगा घाटों पर 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी प्रमुख सड़कों और अन्य इत्यादि जगहों पर भी पुलिस बल तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नासरीगंज घाट से गायघाट तक गंगा नदी के किनारे बोट से भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3:30 बजे स्ट्रीमर के जरिए नासरीगंज घाट से रवाना होंगे और गायघाट तक उनका काफिला जाएगा। गंगा घाटों पर एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने 200 से ज्यादा गोताखोरों को तैनात रखा है। इसके अलावे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।