अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Feb-2026 02:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के छपरा के जलालपुर प्रखंड से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्थानीय सीओ अविनाश कुमार आमरण अनशन कर रहे लोगों के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की करते दिख रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वीड़ित कुणाल सिंह, जो जेएस भारद्वाज डिग्री महाविद्यालय के सह डायरेक्टर हैं और माधोपुर मिश्रवालिया के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि वे अपने भूमि विवाद के मामले में आमरण अनशन करने के लिए सुबह कार्यक्रम स्थल पर गए थे। उन्होंने वहां बैठने की व्यवस्था और टेंट लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी।
कुणाल सिंह ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम की जानकारी डीएम, एसडीओ, थाना प्रभारी और जलालपुर प्रखंड कार्यालय को पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद, जलालपुर प्रखंड के सीओ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की की।
इसके अलावा, कार्यक्रम को रोका गया और गेट में ताला लगा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लेकर प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा