ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Builder Arrest: पटना का कुख्यात-फॉड बिल्डर...टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बिल्डर को पटना...

Builder Arrest: पटना का कुख्यात-फॉड बिल्डर...टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बिल्डर को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 25 केस

Builder Arrest: पटना में फ्लैट ठगी के आरोपी कुख्यात बिल्डर प्रभात उर्फ़ उदय सम्राट को झारखंड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर CBI और ED समेत कुल 25 मामले दर्ज हैं। जानें पूरी रिपोर्ट।

03-May-2025 04:38 PM

By First Bihar

Builder Arrest: पटना के एक बदनाम बिल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. माफिया बिल्डर को झारखंड से गिरफ्तार किया है. बिल्डर ने कई ग्राहकों से पैसे लेकर फ्लैट नहीं दिया. इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बदनाम बिल्डर का नाम प्रभात कुमार उर्फ़ उदय सम्राट है. 

दानापुर अनुमंडल के एएसपी भानुप्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फ्लैट दिलाने के नाम पर जालसाजी करने में संलिप्त पटना जिले के टॉप-10 बिल्डर्स-माफिया की सूची में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. 29 मार्च को रूपसपुर थाने में  एक पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा फ्लैट/जमीन का अग्रीमेंट कर लोगों से ठगी करने संबंधी सूचना दी गई थी. केस की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर 01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 

विशेष टीम द्वारा काण्ड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त प्रभात कुमार उर्फ़ उदय सम्राट को रांची (झारखण्ड) से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व से 25 काण्ड दर्ज हैं, जिसमें पटना, औरंगाबाद, शिवहर जिले में दर्ज काण्ड तथा केंद्रीय एजेंसियों CBI और ED द्वारा दर्ज प्राथमिकी शामिल हैं.

प्रभात कुमार ‘पाटलिग्राम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी का संचालक है। वह इसी कंपनी के माध्यम से लोगों को फ्लैट और जमीन देने के नाम पर एग्रीमेंट करता था और एडवांस में मोटी रकम वसूल करता था। बाद में न तो प्रोजेक्ट पूरा होता था, न ही ग्राहकों को उनका पैसा वापस मिलता था।