अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Aug-2025 07:22 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार के लिए छह जिलों पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, चार जिलों औरंगाबाद, गयाजी, नवादा और भभुआ में अति भारी वर्षा का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। बीते 24 घंटों में भोजपुर के पीरो में सर्वाधिक 140.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 25 अगस्त के आसपास बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र बिहार में बारिश की तीव्रता को और बढ़ा सकता है। शुक्रवार को पटना और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया, जब घने बादल छाए और हल्की बारिश हुई। इस दौरान पटना में 7.6 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिणी बिहार के जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को खासकर खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे, और जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
पिछले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 139.4 मिमी, रोहतास में 85.4 मिमी, भोजपुर के चरपोखरी में 81.2 मिमी और गयाजी के बेलागंज में 67.4 मिमी बारिश हुई। अन्य जिलों में भी सिवान (60.4 मिमी), अरवल (56.4 मिमी) और बांका के कटोरिया (52.6 मिमी) में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या हो सकती है। गया का तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 25.4 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) रहा, जबकि भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी तापमान में गिरावट देखी गई।