अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Apr-2025 12:16 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग ने राशि जारी कर दी है. जल्द ही शिक्षकों के खाते में राशि भेजी जायेगी. समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत्त शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने पैसा भेजा है.
पंचायती राज संस्था, नगर निकाय के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के साथ-साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जिला संवर्ग के स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक के वेतन भुगतान को लेकर राशि जारी की गई है. इस राशि से समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वेतन भुगतान होगा. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में महालेखाकार को पत्र लिखा है.
शिक्षा विभाग के पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 25 अरब रुपए की स्वीकृति दी गई है. इसमें से 825 करोड रुपए रिलीज किया जा रहे हैं .बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने 26 अप्रैल को अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के वेतन भुगतान को लेकर डिमांड किया था. इसके लिए 25 अरब रुपए की स्वीकृति दी गई है .जिसमें से 825 करोड रुपए रिलीज किया जा रहे हैं.