ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिहार स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी की बैठक, कोरोना संकट में बदली हुई चुनौतियों...

बिहार स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी की बैठक, कोरोना संकट में बदली हुई चुनौतियों पर मंथन

15-Jun-2020 01:16 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच पहली बार स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी इस बैठक में मौजूद है।


अधिवेशन भवन में आयोजित बैठक में राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार के अलावे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उद्योग मंत्री श्याम रजक नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर भी शामिल हो रहे हैं।


एसएलबीसी की 72वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी बैंकों के प्रतिनिधि जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री कोरोना वायरस के बीच बिहार में बैंकों की बदली हुई भूमिका के मुद्दे पर इस बैठक में चर्चा कर रहे हैं।


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बैंकों का काम कोरोना संकट में बेहतर रहा है। उन्होनें कहा कि बिहार में बैंकों के प्रति लोगों की बहुत अच्छी अवधारणा है। यहां के लोगों के पास थोड़ा पैसा भी बचता है तो वे बैंकों में अपना निवेश करता है। सीएम ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में बैंक की शाखा खुलनी चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि अब जो चुनौती कि लोगों को काम का अवसर मिले इसमें बैंकों की बड़ी भूमिका है।