अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Apr-2023 09:15 AM
By First Bihar
PATNA: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बिहार सरकार के तमाम अधिकारियों को अपनी संपत्ति की घोषणा करनी होती है. इसी कड़ी में अभी अफसरों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की. जिसमें मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पथ और स्वास्थ्य के अपर सीएस प्रत्यय अमृत के साथ अन्य कई अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है.
बता दें घोषणा के मुताबिक मुख्य सचिव सुबहानी के पास नकदी 65 हजार रुपये है. PAF खाते में 12.92 लाख रुपये जमा हैं. इसके साथ ही बैंक में 5.26 लाख 920 रुपये हैं. उनके पास 2013 माडल की मारुति अल्टो 800 कार और दो फ्रिज और एक डेढ़ टन का AC है. इसके साथ ही उनके पास सिवान के बहुआरा में विरासत में मिली एक बीघा कृषि भूमि है. वही पटना के सुल्तानगंज में 1.75 कट्ठा गैर कृषि जमीन भी है. पत्नी के नाम का पटना के कंकड़बाग में चार हजार वर्गफीट का प्लाट है. पटना के बेली रोड में 1425 वर्गफीट का एक फ्लैट है, जिसे साल 1998 में बिहार सरकार से अग्रिम लेकर खरीदा गया था.
अगर बात करे पथ निर्माण के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तो उन्होंने अपनी संपत्ति की घोषणा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी रत्ना अमृत के पास ज्यादा संपत्ति है. उनकी पत्नी रत्ना के पास 1.67 करोड़ रुपये नकद हैं तो प्रत्यय अमृत के पास 41.07 लाख रुपये हैं. और प्रत्यय अमृत के पास 15 ग्राम सोना है. साथ ही पत्नी रत्ना के पास 950 ग्राम सोना और करीब तीन किलो चांदी भी है. संपत्ति में गुड़गांव में 1500 वर्ग फीट का एक फ्लैट मुजफ्फरपुर में भाई-बहन के साथ संयुक्त नाम से 1.2 कट्ठा 14 धूर जमीन है. प्रत्यय अमृत पर 78.23 लाख रुपये का बैंक ऋण भी है.
वही खान एवं भूतत्व विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बमहारा के बैंक में करीब 42 लाख रुपये जमा हैं. कई बैंक खातों में जमा बांड और म्यूचल फंड में करीब 1.33 करोड़ रुपये का निवेश किया है. और उनके पास नौ सौ ग्राम सोना 960 ग्राम के करीब चांदी भी है. और पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह के पास नकद के रूप में करीब डेढ़ लाख रुपये हैं, वही इनकी पत्नी प्रियंका सिंह के पास 1.74 लाख रुपये हैं. मिहिर कुमार के बैंक खाते में 10.12 लाख रुपये से अधिक राशी हैं. साथ पत्नी के पास गोल्ड बांड भी है, जिसकी कीमत करीब 1.39 लाख रुपये है.