ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar Road Accident: दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत, साली के घर...

Bihar Road Accident: दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत, साली के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Bihar Road Accident: समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। साली के घर से लौटते समय बाइक का डिस्क ब्रेक लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और अस्पताल में दम तोड़ दिया।

23-Jan-2026 08:46 PM

By RAMESH SHANKAR

Bihar Road Accident: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। 


मृतकों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव निवासी रामलखन राय के 35 वर्षीय पुत्र महेश राय और मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव निवासी सुरज राय के 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। दोनों दूध का कारोबार करते थे।


बताया जाता है कि महेश राय अपने साले सुमन कुमार के साथ वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादोघाट स्थित साली के घर से बाइक से विभूतिपुर लौट रहे थे। इसी दौरान विशनपुर चौक से पहले बाइक का डिस्क ब्रेक अचानक लग जाने से वाहन असंतुलित हो गया और दोनो सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए चली गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में मृतक महेश राय के भाई कैलाश राय ने घटना की जानकारी दी। 


इधर, सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।