ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिजली वितरण में बिहार का जलवा: नॉर्थ और साउथ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को...

बिजली वितरण में बिहार का जलवा: नॉर्थ और साउथ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ए ग्रेड, कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

Bihar News: केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रेटिंग में बिहार की नॉर्थ और साउथ बिजली वितरण कंपनियों ने ए ग्रेड हासिल किया है. बिहार ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश में शानदार प्रदर्शन किया है.

24-Jan-2026 05:04 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार की दोनों बिजली वितरण कंपनियों—नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में परचम लहराया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ताज़ा रेटिंग में बिहार ने हरियाणा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और तेलंगाना समेत कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।


ऊर्जा मंत्रालय के अधीन पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की 14वीं इंटीग्रेटेड रेटिंग एवं रैंकिंग रिपोर्ट में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 100 में 82.02 अंक मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है और वह राष्ट्रीय स्तर पर 13वें स्थान पर रही है। राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों में नॉर्थ बिहार सातवें पायदान पर है। बिलिंग और राजस्व संग्रहण में सुधार, तकनीकी व व्यावसायिक नुकसान में कमी, बेहतर वित्तीय प्रबंधन और मजबूत शासन व्यवस्था के कारण कंपनी ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


वहीं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने भी बड़ी छलांग लगाई है। एसबीपीडीसीएल को 67.37 अंक प्राप्त हुए हैं और उसे भी ए ग्रेड मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर साउथ बिहार को 20वां स्थान, जबकि राज्य सरकार की कंपनियों में 12वां स्थान हासिल हुआ है। पिछली रेटिंग में बी माइनस ग्रेड पाने वाली कंपनी ने राजस्व संग्रहण में सुधार, परिचालन नियंत्रण, एसीएस-एआरआर गैप में कमी और सुदृढ़ प्रशासनिक प्रणाली के दम पर यह प्रगति दर्ज की है।


पीएफसी ने इस रिपोर्ट में देश की 65 विद्युत वितरण कंपनियों—सरकारी और गैर-सरकारी का 100 अंकों के पैमाने पर मूल्यांकन किया। इसमें एसीएस-एआरआर गैप, बिलिंग एवं कलेक्शन एफिशिएंसी, वितरण हानि, अनुदान, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और उपभोक्ता सेवा जैसे मानदंड शामिल थे। मूल्यांकन के आधार पर पीएफसी ने बिहार की दोनों वितरण कंपनियों को “अत्यंत उच्च वित्तीय एवं परिचालन प्रदर्शन” की श्रेणी में रखा है।