अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-May-2025 05:35 PM
By Viveka Nand
Bihar Police: बिहार के सभी डीएसपी-एसडीपीओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण पटना में हुआ। दूसरे दिन आज सूबे के डीजीपी ने सभी पुलिस उपाधीक्षकों को सख्त हिदायत दी. उन्होंने चेताते हुए कहा कि शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों की पहचान की जा रही है। चिन्हित कर वैसे पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी. लापरवाही करने वालों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
सूबे के एएसपी-डीएसपी का प्रशिक्षण
अपराध अनुसंधान विभाग की तरफ से अपर पुलिस अधीक्षक / पुलिस उपाधीक्षक पंक्ति के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई. पुलिस मुख्यालय में आयोजित द्वितीय सत्र को पुलिस महानिदेशक, बिहार विनय कुमार ने सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार पुलिस को Manpower, वाहन और अन्य सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। ऐसे में अब सभी क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय रहें,अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाएं. गंभीर मामलों में त्वरित विचारण कराएं और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएं.
शिथिलता बरतने वाले डीएसपी की पहचान की जा रही
डीजीपी विनय कुमार ने सभी डीएसपी-एएसपी को सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों की पहचान की जा रही है। ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और अपराध नियंत्रण में लापरवाही करने वालों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग पारसनाथ एवं पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग दलजीत सिंह भी मौजूद रहे.