ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिहार में स्वास्थ्य की नई क्रांति, डॉ. निरुपम सिन्हा के नाम दर्ज हुई...

बिहार में स्वास्थ्य की नई क्रांति, डॉ. निरुपम सिन्हा के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

Bihar News: बिहार के चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक सफलता। डॉ. निरुपम सिन्हा को OSSICON 2026 में फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया, जिससे बैरिएट्रिक और मेटाबोलिक सर्जरी के क्षेत्र में छोटे शहरों में भी विशेषज्ञ उपचार की उम्मीद जगी।

06-Mar-2026 06:14 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निरुपम सिन्हा ने बैरिएट्रिक और मेटाबोलिक सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन OSSICON 2026 में फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया। यह उपलब्धि इसलिए विशेष है क्योंकि बिहार से पहली बार किसी डॉक्टर को इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में फैकल्टी के रूप में शामिल होने का अवसर मिला है, जो पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।


OSSICON 2026 सम्मेलन 26 से 28 फरवरी तक आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर और सर्जन शामिल हुए। डॉ. निरुपम सिन्हा ने इस मौके पर छोटे शहरों और कस्बों में बैरिएट्रिक सर्जरी को सफलतापूर्वक शुरू करने के तरीके पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह टीम बनाई जाए, मरीजों को जागरूक किया जाए और सर्जरी को लंबे समय तक सुरक्षित रूप से चलाया जा सके। साथ ही उन्होंने अपने सर्जरी का एक वीडियो भी दिखाया, जिसे वहां मौजूद वरिष्ठ डॉक्टरों ने बहुत सराहा।


डॉ. सिन्हा ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं है, बल्कि पूर्वी भारत के मेडिकल क्षेत्र की प्रगति का भी परिचायक है। उनका मानना है कि बेहतर सर्जरी सेवाओं का विस्तार केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों को समान गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए।


बता दें कि AIIMS पटना ने भी डॉ. निरुपम सिन्हा को अपने साथ काम के लिए आमंत्रित किया है। उनके मार्गदर्शन में AIIMS पटना की टीम ने हाल ही में 110 किलो वजन वाली महिला की सफल बैरिएट्रिक सर्जरी की, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके अलावा, 16 दिसंबर को डॉ. सिन्हा ने 195 किलो वजन वाले मरीज की बैरिएट्रिक सर्जरी भी सफलतापूर्वक की थी, जो अब तक बिहार का सबसे ज्यादा वजन वाला मरीज माना जा रहा है।


डॉ. निरुपम सिन्हा के प्रयासों की सराहना बड़ी हस्तियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी की है। उन्होंने बिहार और झारखंड में नई और बेहतर बैरिएट्रिक सर्जरी सेवाओं को शुरू करने और उन्हें सफल बनाने के उनके प्रयासों को ऐतिहासिक बताया। पहले यह काम असंभव लगता था, लेकिन अब यह संभव हो गया है। इसके चलते मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वे अपने नजदीकी शहरों में ही बेहतर इलाज और विशेषज्ञ सर्जरी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।