ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar News: गंगा नदी पर 3200 Cr की लागत से बन रहा पुल,...

Bihar News: गंगा नदी पर 3200 Cr की लागत से बन रहा पुल, शेरपुर-दिघवारा 6 लेन ब्रिज से राजधानी पटना को कितना होगा फायदा, जानें....

शेरपुर-दिघवारा के बीच गंगा नदी पर 3200 करोड़ की लागत से सिक्स लेन पुल का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह पुल पटना रिंग रोड का हिस्सा बनेगा.

28-May-2025 01:46 PM

By Viveka Nand

Bihar News: गंगा नदी पर शेरपुर-दिघवारा के बीच 3200 करोड रुपए की लागत से सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है. भारत सरकार की NHAI पुल का निर्माण कर रही है. यह पुल पटना जिला के शेरपुर से सारण जिला के दिघवारा तक जाती है.पुल की लंबाई 14.5 2 किलोमीटर है. यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा. इसका निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है .

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कार्यस्थल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेरपुर- दिघवारा के बीच बन रहे सिक्स लेन गंगापुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने कहा कि यह सिक्स लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ को जोड़ेगा. साथ ही इस पुल के नीचे से पटना की तरफ जेपी गंगा पथ का निर्माण किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद कहा कि शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्कता सुगम होगी. साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी. पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी के चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा.