ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar News: डबल मर्डर से दहला बिहार, 2 अपराधियों की गोली मारकर हत्या

Bihar News: डबल मर्डर से दहला बिहार, 2 अपराधियों की गोली मारकर हत्या

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में गैंगवार ने मचाया हड़कंप। संग्रामपुर में दो अपराधियों, धनंजय गिरी और गुड्डू यादव की गोली मारकर हत्या। सनोवर खान पर डबल मर्डर का आरोप, पुलिस छापेमारी में जुटी..

22-Aug-2025 09:52 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात दो गैंगों के बीच हुए भीषण गैंगवार ने पूरे इलाके को दहला दिया। दरियापुर मठ के पास हुई अंधाधुंध गोलीबारी में दो कुख्यात अपराधियों धनंजय गिरी और गुड्डू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात आपसी रंजिश और गैंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। आरोपी सनोवर खान जो इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, घटना के बाद फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में विशेष टीम गठित की है और लगातार छापेमारी कर रही है।


घटना के अनुसार सनोवर खान ने किसी बहाने से धनंजय गिरी और गुड्डू यादव को दरियापुर मठ बुलाया था। दोनों काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, सनोवर ने पहले से तैयार हथियार निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गुड्डू यादव को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनंजय गिरी भागने की कोशिश में सीने में गोली लगने से कुछ दूरी पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने दोनों को टेम्पो से मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि धनंजय गिरी और गुड्डू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों पर कई मामले दर्ज थे। सनोवर खान भी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और इस हत्याकांड के पीछे पुरानी दुश्मनी को कारण माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और सनोवर खान की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।


स्थानीय लोगों में इस गोलीबारी से दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में अचानक हुई फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई, और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गहन जांच कर रही है। इस डबल मर्डर ने मोतिहारी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।