ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar News: बिहार में दारोगा पर शराब के नशे में युवक को टक्कर...

Bihar News: बिहार में दारोगा पर शराब के नशे में युवक को टक्कर मारने का आरोप, SP ने शुरू की जांच

Bihar News: जमुई के चरकापत्थर में दारोगा नवसाद रिजवी पर शराब के नशे में युवक को बुलेट से टक्कर मारने का आरोप। घायल त्रिलोकी यादव का पैर टूटा, पटना रेफर। एसपी ने मामले की जांच शुरू की है..

22-Aug-2025 09:03 AM

By First Bihar

Bihar News: जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के सारेबाद गांव के पास बुधवार देर रात एक दरोगा नवसाद रिजवी पर शराब के नशे में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल से 32 वर्षीय त्रिलोकी यादव को टक्कर मारने का गंभीर आरोप लगा है। त्रिलोकी सरकंडा गांव के निवासी हैं और उस वक्त वे मंझियानी गांव से काम कर लौट रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों और घायल त्रिलोकी के अनुसार, दरोगा नशे में थे। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने त्रिलोकी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, जमुई और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, त्रिलोकी का एक पैर टूट गया है।


टक्कर के बाद दरोगा मौके से फरार हो गए और हथियापत्थर गांव के धवनी खान के घर में छिप गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें वहां नंगे बदन बेड पर सोते हुए पाया और इसका वीडियो बनाकर मीडिया को दिया। ग्रामीणों ने चरकापत्थर थाना प्रभारी विशाल सिंह को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दरोगा को हिरासत में लिया। गुरुवार सुबह दरोगा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पूछताछ में उन्होंने पहले कुछ बोलने से इनकार किया, फिर दावा किया कि वे किसी जानवर को बचाने की कोशिश में गिरे थे।


दरोगा नवसाद रिजवी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उनके खिलाफ दो महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप में बरहट थाना और महिला थाना में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। इन मामलों में उन्हें निलंबित किया गया था और मामला कोर्ट में लंबित है।


जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने मामले को गंभीरता से लिया है और चरकापत्थर थाना प्रभारी से पूरी रिपोर्ट मांगी है। एसपी ने बताया कि रिजवी का स्थानांतरण हो चुका था और उन्हें बर्मित कर दिया गया था। फिर भी उनकी मौजूदगी की जांच की जा रही है।


रिपोर्टर: धीरज सिंह