ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar News: AK-47 मामले में NIA की हाजीपुर में छापेमारी, स्टैंड संचालक के...

Bihar News: AK-47 मामले में NIA की हाजीपुर में छापेमारी, स्टैंड संचालक के घर की तलाशी जारी

Bihar News: मुजफ्फरपुर में AK-47 बरामदगी के मामले में NIA ने हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में स्टैंड संचालक राजू राय के घर पर छापेमारी की है। छह सदस्यीय टीम ने तलाशी और पूछताछ शुरू की।

21-Aug-2025 08:10 AM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में मुखिया के घर से AK-47 बरामदगी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने गुरुवार सुबह हाजीपुर में छापेमारी की है। छह सदस्यीय NIA टीम सुबह करीब 4:30 बजे हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड पहुंची और स्टैंड संचालक राजू राय के घर पर छापा मारा है। स्थानीय नगर थाना पुलिस को सूचना देने के बाद उनके सहयोग से यह कार्रवाई की गई।


टीम ने राजू राय के घर की गहन तलाशी ली और उनसे पूछताछ की है। NIA की यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर में 2024 में AK-47 बरामदगी से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में भी NIA ने हाजीपुर में दो स्थानों एसडीओ रोड पर एक अधिवक्ता के घर और बागमली में एक अन्य घर पर छापेमारी की थी। उस समय भी छापेमारी AK-47 मामले से संबंधित थी। कई घंटों की कार्रवाई के बाद NIA की टीम पटना लौट गई थी।


वर्तमान छापेमारी के दौरान NIA ने राजू राय से पूछताछ और साक्ष्य संकलन पर ध्यान केंद्रित किया है। स्थानीय पुलिस मामले में सहयोग कर रही है और जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।


रिपोर्टर: विक्रमजीत