ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौत

Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौत

Bihar News: बिहार के बिहटा-सरमेरा फोर लेन पर गौरीचक थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की मौत। भेड़गामा, गोपाल टोला और नेहुरा में मातम...

22-Aug-2025 08:34 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के बिहटा-सरमेरा फोर लेन मार्ग पर गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डुबो दिया है। गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भेड़गामा निवासी रवि शंकर (19 वर्ष), विकास (28 वर्ष), गोपाल टोला निवासी जैकी (22 वर्ष) और जानीपुर थाना क्षेत्र के नेहुरा निवासी सूरज के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही गौरीचक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।


हादसा उस समय हुआ, जब एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बेलदारीचक से मछली खरीदकर भेड़गामा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जो हादसे की गंभीरता को और बढ़ाने का कारण बना। गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


इस हादसे ने भेड़गामा, गोपाल टोला और नेहुरा गांवों में मातम का माहौल बना दिया है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिहटा-सरमेरा फोर लेन पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। इस मार्ग पर चौड़ी सड़क होने के बावजूद हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।