अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jan-2026 06:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार की सड़कों के रख-रखाव को लेकर बनी मेंटेनेंस पॉलिसी के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक राशि की मंजूरी का मामला अब लोक वित्त तक पहुंच गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के रख-रखाव के लिए भी बड़े स्तर पर कवायद शुरू होने वाली है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मानसून के समय एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि एनएच का एक किलोमीटर भी बिना रख-रखाव के नहीं रहना चाहिए। अब मंत्रालय द्वारा तैयार रिपोर्ट को देखा जा रहा है, ताकि यह तय किया जा सके कि बिहार में कुल 162 किमी और 118 किमी के दो श्रेणीबद्ध एनएच पर रख-रखाव का काम कैसे होगा।
एनएच की सड़कों का रख-रखाव वर्ष 2025-26 के एक्शन प्लान का हिस्सा है। मंत्रालय ने राज्य में स्थित सभी एनएच की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी, और इसी आधार पर रख-रखाव कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत कम से कम 50 किमी का कॉरिडोर बनाकर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।
इसके अलावा, उच्च प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स की मंजूरी में तेजी लाई जाएगी। डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) खत्म होने वाली सड़कों के रख-रखाव की योजना पर तुरंत काम आरंभ किया जाएगा। इस कदम से बिहार में एनएच की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।