ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिहार में मिले 12 हजार 948 कोरोना मरीज, आज 76 लोगों की मौत,...

बिहार में मिले 12 हजार 948 कोरोना मरीज, आज 76 लोगों की मौत, पटना में 2498 केस

08-May-2021 07:50 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. चारों ओर त्राहिमाम मचा है. राजधानी पटना की स्थिति सबसे भयावह है. शनिवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 12 हजार 948 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 76 मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. सूबे में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 12 हजार 948 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2 हजार 498 नए मामले सामने आये हैं. बताया जा रहा है कि एक दिन में एक लाख 8 हजार 10 लोगों की जांच की गई. बिहार में अब तक कुल 4 लाख 64 हजार 25 मरीज ठीक हो गए हैं. जिसके कारण स्वस्थ होने वाले मरीजों का औसत 79.97% हो गया है. 


शनिवार को 13 हजार 466 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 12 हजार 976 हो गई है. पटना में सबसे ज्यादा 2498 संक्रमित मरीजों के अलावा बेगूसराय में 586, समस्तीपुर में 560, नालंदा में 740 और पश्चिमी चंपारण में 578 नए कोरोना मरीज मिले हैं.


news image


राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 76 लोगों की मौत हुई है. शनिवार को जेडीयू नेता और विधान पार्षद तनवीर अख्तर की कोरोना से मौत हो गई. कुछ दिनों से पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती थे, जहां आज को उन्होंने अंतिम सांस ली. आपको बता दें कि तनवीर अख्तर जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश के प्रभारी थे. गौरतलब हो कि तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से 2016 में एमएलसी बने थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था. 


राजधानी पटना की स्थिति सबसे भयावह है. बिहार में सबसे अधिक पटना में अबतक 1 लाख 23 हजार 882 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें एक लाख 215 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 933 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. पटना में अभी 22 हजार 734 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं.