अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-May-2021 05:23 PM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ती कोरोना महामारी के बीच एक राहत की खबर सामने आई है. बिहार सरकार ने एलान किया है कि कल यानी कि 9 मई से बिहार में 18 से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने 3.5 लाख डोज प्राप्त किया है. सरकार ने युवाओं के वैक्सीनेशन की पूरी तैयारी कर ली है.
शनिवार को बिहार सरकार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि कल यानी कि 9 मई से 18 से 44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो जायेगा. इस अभियान के लिए सरकार को पर्याप्त मात्रा में डोज मिल गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार सरकार को कोरोना वैक्सीन की करीब 3.5 लाख डोज मिल गई है.
हेल्थ डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर लिखा कि "18-44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण 9 मई, 2021 से शुरू होगी. टीका लगवाने के लिए पूर्व पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग होनी चाहिए. बिहार सरकार ने 18-44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की 3.5 लाख खुराक प्राप्त की है."
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि 1 मई से पूरे देश में 18 साल से 44 साल के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा. लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण मई के पहले सप्ताह में बिहार के लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया. हालांकि अब 3.5 लाख डोज सरकार को मिल गई है. ऐसे में राज्य सरकार ने कल से ही युवाओं का वैक्सीनेशन कराने का एलान कर दिया है.
Government of Bihar has recieved 3.5 lakh doses of #COVID19 vaccine for the persons in the age group of 18-44 years.@MoHFW_INDIA @NitishKumar @mangalpandeybjp #BiharHealthDept
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) May 8, 2021
आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की है. लेकिन जैसा की हमने आपको बताया, वैक्सीन की अनुपलब्धता की वजह से सूबे में 1 मई से ये प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी.