ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बालू खनन के लिए टेंडर जारी, 4 दिसंबर को एजेंसी का होगा चयन

बालू खनन के लिए टेंडर जारी, 4 दिसंबर को एजेंसी का होगा चयन

17-Nov-2021 07:19 AM

PATNA : बिहार में बालू की किल्लत दूर करने के लिए राज्य सरकार बालू घाटों की निविदा प्रक्रिया को बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। राज्य के 8 जिलों में बालू खनन के लिए नए बंदोबस्तधारियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद पटना, भोजपुर, सारण, गया, औरंगाबाद, जमुई, रोहतास और लखीसराय में बालू खनन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। इस बार सरकार ने खनिज विकास निगम को नए बंदोबस्तधारियों की तलाश की जिम्मेदारी दी है। निगम ने इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।


खनिज विकास निगम की तरफ से इन जिलों में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो एजेंसी अहर्ताओं को पूरा करेगी उसे बालू घाट की बंदोबस्ती दे दी जाएगी। ई ऑक्शन की प्रक्रिया 4 दिसंबर को पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद बालू घाट नए बंदोबस्तधारियों को सौंप दिए जाएंगे। 


आपको बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की इस्टर्न जोन बेंच, कोलकाता द्वारा इन आठ जिलों में बालू खनन पर 5 अक्टूबर को रोक लगी दी थी। इन जिलों के बालू घाटों की पर्यावरणीय स्वीकृति पर एनजीटी ने रोक लगायी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रक्रिया रोक दी थी। हालांकि बाद में इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी और बिहार में बालू खनन की प्रक्रिया जारी रखने का निर्देश दिया था।