ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिहार में 18+ वालों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन, आधार कार्ड के...

बिहार में 18+ वालों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन, आधार कार्ड के बिना भी ले सकेंगे टीका

09-May-2021 07:14 AM

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ती कोरोना महामारी के बीच बिहार सरकार ने 18 से ऊपर के उम्र के लोगों को आज यानी रविवार से वैक्सीन देने का ऐलान किया है. राज्य सरकार को 18 से 44 साल के व्यक्तियों के टीकाकरण को लेकर 3.5 लाख डोज टीका शनिवार को उपलब्ध हो गया. इसके बाद विभाग ने राज्य के सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. 


शनिवार को बिहार सरकार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि 9 मई से 18 से 44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो जायेगा. इस अभियान के लिए सरकार को पर्याप्त मात्रा में डोज मिल गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार सरकार को कोरोना वैक्‍सीन की करीब 3.5 लाख डोज मिल गई है. शनिवार की देर शाम तक जिलों में कोविशील्ड की डोज पहुंचा दी गई है जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  खुद 18+ टीकाकरण का ऐलान किया.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ध्यान रहे टीकाकरण केन्द्र पर टीका लेने वाले लोग संक्रमित न हों. उन्होंने यह भी कहा कि पहले से अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों की जगह सभी लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था सरकारी स्कूल-कॉलेजों में की जाए. इन केंद्रों पर पत्रकारों के लिए अलग से प्रबंध रहे. 


हेल्थ डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर लिखा कि "18-44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण 9 मई, 2021 से शुरू होगी. टीका लगवाने के लिए पूर्व पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग होनी चाहिए. बिहार सरकार ने 18-44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की 3.5 लाख खुराक प्राप्त की है."


वैक्सीन के लिए कोविन पोर्टल पर निबंधित युवा अपने घर के नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर टीका ले सकेंगे. कोरोना टीका के लिए पहचान पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है. टीका लेने वाले को सत्यापित करने वाले पहचानकर्ता के आधार कार्ड पर यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी डीएम को गाइडलाइंस जारी की है. इसके मुताबिक ऐसे लोगों को कोविन एप में पंजीकृत किया जाएगा और उनके टीका के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे. इनकी पहचान की जिम्मेदारी जिला शासन की होगी. 


गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि 1 मई से पूरे देश में 18 साल से 44 साल के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा. लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण मई के पहले सप्ताह में बिहार के लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया. हालांकि अब 3.5 लाख डोज सरकार को मिल गई है. ऐसे में राज्य सरकार ने कल से ही युवाओं का वैक्सीनेशन कराने का एलान कर दिया है.


आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की है. लेकिन जैसा की हमने आपको बताया, वैक्सीन की अनुपलब्धता की वजह से सूबे में 1 मई से ये प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी.