ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar Mausam Update: बिहार के इन 12 जिलों में आंधी, तूफान-मूसलाधार बारिश की...

Bihar Mausam Update: बिहार के इन 12 जिलों में आंधी, तूफान-मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट...

बिहार में अप्रैल-मई के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पटना, वैशाली समेत कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं औरंगाबाद में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जानिए किन जिलों में भारी बारिश और ठनका गिरने की संभावना है।

04-May-2025 07:47 AM

By First Bihar

Bihar Mausam Update: बिहार अप्रैल-मई महीने में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी आंधी-बारिश. मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, वैशाली समेत राज्य के सभी जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. औरंगाबाद को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया. बीती रात से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा था. पटना और वैशाली में देर रात तीन बजे तक ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहा. हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई. आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर राज्य के सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक प्रभाव पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे पूर्वी और दक्षिण बिहार के जिलों में देखने को मिलेगा. यहां मूसलाधार बारिश और ठनका गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है. अन्य जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है.