ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिहार: केस वापस नहीं लेने पर घर में घुसकर बरसायी लाठियां, महिला समेत...

बिहार: केस वापस नहीं लेने पर घर में घुसकर बरसायी लाठियां, महिला समेत चार लोग घायल

04-Apr-2023 12:57 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों का हिंसक तस्वीर सामने आई है। जहां केस नहीं उठाने पर दबंगों ने ईट एवं लाठी से पीट-पीटकर महिला सहित 3 को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पिटाई का तस्वीर देखकर आपका भी रूह कांप जाएगा जहां तस्वीरों में देख सकते हैं, किस तरह से दबंगों के द्वारा लाठी डंडे से पिटाई कर रहे हैं। वही इस पिटाई में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है, जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी की है। घायलों में लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग नुनु लाल दास एवं उनकी पत्नी सुशीला देवी तथा टुनटुन दास की पुत्री चांदनी कुमारी एवं पुत्र दीपक कुमार शामिल है। परिजनों ने बताया कि मारपीट की घटना में केस दर्ज हुआ था। जिस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। उसने बताया कि उस केस को उठाने की धमकी लगातार आरोपियों द्वारा दिया जा रहा था। और केस उठाने से इनकार करने पर रविवार की शाम लगभग आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने घर पर हमला बोल दिया और घर में घुसकर लाठी-डंडे और ईट से पीट-पीटकर मरा समझ सभी आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। 


फिलहाल सभी जख्मी बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती रहकर इलाजरत है जहां महिला सहित दो बुजुर्ग की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।