अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Apr-2023 10:58 AM
By First Bihar
BANKA: बिहार के बांका में लाइन होटल में आग लगने की खबर सामने आ रही है. इस अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो हुई. सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी हालांकि मौके पर दो दमकल के पहुंचने के पहले ही सब कुछ जलकर खाक हो गया था. दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया.
यह अगलगी पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग पर पंजवारा धर्मकांटा के समीप का है जहां एक लाइन होटल में आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई. जानकारी के अनुसार पंजवारा धर्मकांटा के समीप पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश रजक के काफी दिन से बंद पड़े होटल को गोदाम के रूप में प्रयोग कर रहे थे. वही उसके पीछे से कम ऊंचाई से गुजरे हाईटेंशन तार गई थी जो तेज हवा के वजह से आपस में टकराने से निकली चिंगारी लाइन होटल की छप्पर पर जा गिरी. जिसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरे लाइन होटल को अपने कब्जे में ले लिया.
जिसके बाद उसमें रखे 3 क्विंटल चावल, गेहूं मसूर ,चना,अरहर खाद्यान्न के साथ अंदर लगे बिजली मोटर, साइकिल एवं बाहर लगे पुआल का पुंज जलकर राख हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुँचीं स्थानीय थाना की पुलिस ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी हालांकि मौके पर दो दमकल के पहुंचने के पूर्व ही सब कुछ जलकर खाक हो गया था. अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया. पीड़ित नरेश रजक ने अंचलाधिकारी से सहायता के लिए गुहार लगाई है.