अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Mar-2023 10:41 AM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार के बेगुसराय से खबर आ रही है जहां जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक भगदड़ मच गयी. बताया जा रहा है सदर हॉस्पिटल स्थित आईसीयू के बगल वाले डायलिसिस कमरे में अचानक आग लग गई. इससे डायलिसिस और ICU धुआं -धुआं हो गया. धुआं की वजह से मरीज और परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने अपने अपने मरीजों को ICU कमरे से निकाल कर जान बचाई.
आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस शॉट सर्किट से डायलिसिस रूम में एक मशीन से आग की चिंगारी निकलने लगी. और आग पकड़ लिया. गनीमत रही कि उस समय डायलिसिस कमरे में कोई भी मरीज मौजूद नहीं था, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन डायलिसिस रूम के बगल में आईसीयू में लगभग एक दर्जन मरीजों का इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार आग को पहले मरीज के परिजनों ने देखा. जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर को आग लगने की जानकारी दी. उसके बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर नवीन कुमार और मरीज के परिजन वहां पहुंचे और डायलिसिस रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन धुवां के कारण वहां मौजूद मरीजों का दम घुटने लगा. उसके बाद किसी तरह सभी मरीजों को भी परिजनों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सकों और मरीज के परिजनों ने आग पर काबू पा लिया गया. और सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर रखने की तैयारी की जा रही है.