अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Jun-2020 06:06 PM
HAJIPUR : भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा में वैशाली का लाल शहीद हो गया है। चीनी सैनिकों से हुई झड़प में वीरता के साथ सामना करते हुए बिहार के लाल जयकिशोर सिंह ने हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया। दो साल पहले देश सेवा के जज्बे के साथ भारतीय सेना में शामिल हुए जयकिशोर की शहादत पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है।
शहीद जयकिशोर सिंह की शहादत की सूचना के बाद वैशाली के जंदाहा के चकफतेह गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हर किसी की जुबान पर गांव के बेटे की शहादत की चर्चा है। गांव वालों को देश रक्षा में शहादत देने वाले बेटे पर गर्व है। जयकिशोर सिंह बिहार रेजीमेंट सेंटर के जवान थे। वर्ष 2018 में उन्होनें इंडियन आर्मी ज्वाइन किया था। वे भारत-तीन बॉर्डर पर गलवान में तैनात थे। जहां चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में उन्होनें जमकर विरोधियों का मुकाबला किया। उन्होनें सीमा पर देश का सीना झुकने नहीं दिया।
शहीद जय किशोर सिंह चार भाईयों में दूसरे नम्बर पर हैं। शहीद जय किशोर सिंह के बड़े भाई नंद किशोर सिंह भी सेना के जवान हैं जो 2012 में भर्ती होने के बाद देश की सेवा कर रहे हैं। शहीद जय किशोर सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। पिता राज कपूर सिंह किसान हैं, जय किशोर सिंह के तीसरे भाई शिवम कुमार ने अभी इंटर की परीक्षा पास की है तथा चौथे भाई कौशल कुमार नौवीं क्लास में पढ़ रहे हैं। सभी भाईयों के बीच सबसे बड़ी बहन की शादी कन्हौली के विशनपुर में हुई है। परिवार वालों को अपने भाई, अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। वे कहते हैं कि जय किशोर की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। देश को उनकी शहादत का बदला लेना होगा।
बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 बहादुर जवान शहीद हो गए। भारतीय जांबाजों ने भी बॉर्डर पर डटकर सामना करते हुए कई चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के 43 सैनिक मारे गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। देश की संप्रभुता सर्वोच्च है। देश की सुरक्षा करने से हमे कोई रोक नहीं सकता। इस बारे में किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिये।