ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंचा हिरण, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग...

जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंचा हिरण, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

Bihar News: गया जिले के बेलबिगहा गांव में जंगल से भटककर आया हिरण ग्रामीणों के लिए थोड़ी देर के लिए चिंता का कारण बन गया। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सौंपा और हिरण अब सुरक्षित है।

06-Mar-2026 02:29 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गया जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को जंगल से भटककर एक हिरण गांव में पहुंच गया। आमस प्रखंड की झरी पंचायत अंतर्गत बेलबिगहा गांव में हिरण के पहुंचने से कुछ समय के लिए इलाके में हलचल की स्थिति बन गई। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सुरक्षित रखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को अपने कब्जे में ले लिया।


जानकारी के अनुसार गुरुवार को बेलबिगहा गांव के आसपास अचानक एक हिरण दिखाई दिया। गांव में हिरण के आने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जुट गए। इस दौरान कुछ लोग हिरण को खदेड़ने की कोशिश भी कर रहे थे। वहीं मौजूद कुछ ग्रामीणों ने स्थिति को संभालते हुए हिरण को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।


स्थानीय ग्रामीण उमेश यादव, नीतीश यादव, अरविंद भुईयां और रंजन कुमार ने बताया कि गांव में हिरण को देखकर लोग इकट्ठा हो गए थे। इसी दौरान कुछ लोग उसे दौड़ा रहे थे। ऐसे में उन्होंने हिरण को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा और इसकी सूचना वन विभाग को दे दी।


सूचना मिलने के बाद वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार अपनी टीम के साथ बेलबिगहा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग की टीम ने हिरण की स्थिति का निरीक्षण किया और उसे अपने साथ ले गई।


वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार ने बताया कि हिरण जंगल से भटककर आमस प्रखंड के बेलबिगहा गांव में पहुंच गया था। विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि हिरण पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ पाया गया है।


वन विभाग की टीम द्वारा हिरण को पकड़ने के बाद उसे डोभी राष्ट्रीय उद्यान ले जाने की तैयारी की गई है। वहां उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे पहले जांच के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।


घटना के दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हिरण को पकड़ने के दौरान उसे किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। उसे सुरक्षित स्थान पर रखने के बाद वन विभाग को सौंप दिया गया। वन विभाग की टीम ने भी हिरण के स्वास्थ्य और सुरक्षा की जांच की।