ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसरों को लिखने भी नहीं आता !...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसरों को लिखने भी नहीं आता ! BEO ने एक पन्ने की चिट्ठी में 12 से अधिक गलती की

औरंगाबाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी शिक्षा विभाग का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में एक दर्जन से अधिक वर्तनी की गलतियां पाई गई हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

14-Dec-2025 07:30 PM

By First Bihar

Bihar Education News: बिहार शिक्षा विभाग से जुड़ा एक पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र में की गई कई गंभीर भाषा संबंधी अशुद्धियों को देखकर लोग हैरान हैं और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।


दरअसल, यह आदेश औरंगाबाद जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) कार्यालय द्वारा 12 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि 8 दिसंबर को एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कुछ निर्देश दिए गए थे।


हालांकि, आदेश की भाषा में एक दर्जन से अधिक वर्तनी और व्याकरण संबंधी गलतियां पाई गई हैं। पत्र में ‘समय’ को ‘समस’, ‘निरीक्षण’ को ‘निरीक्षन’, ‘अंकुश’ को ‘अंकुस’, ‘सूचना’ को ‘सुचना’, ‘विपरीत’ को ‘विपरित’, ‘व्यवस्था’ को ‘व्यवस्थ’ और ‘गुणवत्ता’ को ‘गुनवता’ लिखा गया है। इसके अलावा भी कई शब्दों में अशुद्धियां देखी गई हैं।


शिक्षा विभाग से जारी इस आदेश में इतनी बड़ी संख्या में गलतियां सामने आने के बाद विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पत्र को साझा कर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर तंज कस रहे हैं। फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल आदेश ने विभाग की छवि को जरूर कटघरे में खड़ा कर दिया है।


news image