ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar Politics: कभी वह दौर था जब लोग अपने घरों से निकलने में...

Bihar Politics: कभी वह दौर था जब लोग अपने घरों से निकलने में डरते थे...आज बिहार की छवि बदली, बिहारियों का सम्मान बढ़ा- HAM

Bihar Politics:लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि 2005 के बाद एनडीए सरकार के शासन में बिहार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई, अपराधों पर लगाम लगी और आम बिहारियों को देशभर में सम्मान मिलने लगा।

06-May-2025 06:32 PM

By First Bihar

Bihar Politics: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए के 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार जहां विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा वहीं आम बिहारियों में संवृद्धि आई व उन्हें देश के अन्य राज्यों में सम्मान मिलना शुरू हुआ। 2005 के पहले बिहारियों को देश के दूसरे प्रदेशों में अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। अपराध, अपहरण उधोग,भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, ट्रेन व रोड डकैतियों तथा नरसंहारों के अंतहीन सिलसिलों की वजह से पूरे देश मे बिहार की छवि काफी खराब थी।

संतोष सुमन ने कहा कि यह वह दौर था जब लोग अपने घरों से निकलने में डरते थे। स्कूल गए बच्चों की सकुशल वापसी के लिए माएँ दुआएं व मनौतियां मांगती थीं। शाम होने के पहले लोग सुरक्षित अपने घर लौट आते थे। देर रात पटना जंक्शन पर उतरने वाले यात्री सुबह होने तक स्टेशन पर रूकते थे।

उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार में जब बदलाव हुआ, एनडीए की सरकार बनी तो कानून का राज स्थापित किया गया। स्पीडी ट्रायल के जरिए अगले 3 साल में 76 हजार से ज्यादा आपराधिक मामलों में सजा सुनाई गई। अपराधियों पर नकेल कसा गया। फिरौती के लिए राजनीतिक संरक्षण में चलने वाले अपहरण उधोग पर अंकुश लगा। इससे लोगों में कानून के राज के प्रति भरोसा बढ़ा। सुशासन व न्याय के साथ विकास से बिहार की छवि बदली और आम बिहारियों को अपने बिहारिपन पर गर्व का अहसास होने लगा।