अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Aug-2025 08:13 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठकुरहट गांव में शुक्रवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते बदमाशों ने 23 वर्षीय राकेश यादव को गोली मार दी। गोली राकेश के हाथ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले। घायल राकेश को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में चार लोगों के घटना में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि राकेश कार चालक है और बाइक से बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर हमला किया। घायल की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है और वे इलाज के लिए वाराणसी गए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।
रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण