अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Apr-2025 11:35 AM
By First Bihar
Bihar News: खगड़िया के बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की परसों हुई हत्या मामले की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए FSL की टीम आज घटनास्थल पर पहुंची। जहां टीम के सदस्यों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अनुसंधान से जुड़े कई साक्ष्यों को एकत्रित किया। वहीं, जिले के एसपी राकेश कुमार ने भी आज घटना स्थल का जायजा लिया।
कुल मिलाकर कौशल सिंह हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले में एक भी बदमाशों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, एसपी का दावा है कि इस सनसनीखेज घटना का वह जल्द खुलासा करेंगे। अनुसंधान के सारे पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि जिले के चौथम थाना इलाके के कैथी गांव के पास बीते बुधवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कौशल सिंह की हत्या कर दी थीं। कौशल सिंह जदयू के जिला महासचिव भी थे और विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे थे। पुलिस ने पारिवारिक विवाद में घटना होने की बात कही है। जिसमें मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया है।
अनीश कुमार की रिपोर्ट