अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Jan-2020 08:44 AM
PATNA: राजधानी पटना में एक 40 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया है. कम पढ़े-लिखे और काले रंग के लड़के से बेटी की शादी तय होने से महिला बेहद परेशान थी. उसने अपने घर के लोगों से इसका विरोध भी किया, लेकिन परिवारवालों ने उसकी एक ना सुनी, जिसके बाद गुस्से में उसने जान दे दी.
घटना मनेर के दरवेशपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि संजू देवी नाम की महिला की बेटी पढ़ने-लिखने में काफी होनहार है. जिसकी शादी एक कम पढ़े-लिखे और काले रंग के लड़के से फिक्स हो गई. संजू इस रिश्ते से खुश नहीं थी, उसने कई बार घर के लोगों को समझाया कि वो अपनी बेटी की शादी कम पढ़े-लिखे लड़के से नहीं करना चाहती है. लेकिन घर के लोगों ने उसकी बात नहीं मानी.
संजू के बार-बार मना करने के बाद भी परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं हुए, इस वजह से आए दिन संजू का परिवारवालों से झगड़ा भी होता था. जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया. जिसके बाद आनन-फानन में महिला को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई का बयान दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.